फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पटरी बदलने वाले कांटे में असामाजिक तत्वों ने पत्थर डाले

विज्ञापन
बागपत : खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास मुबारिकपुर फाटक पर रेलवे लाइन की पटरी के कांटे में डाले गए पत्थ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली से वाया शामली हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। असामाजिक तत्वों ने पटरी बदलने वाले कांटे में पत्थर डालकर उसे निष्क्रिय कर दिया। कर्मियों ने समय पर पहुंचकर ट्रेन आने से चंद मिनट पूर्व कांटे को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से वाया शामली हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से पूर्वाह्न करीब 11 बजे क्षेत्र के ग्राम फखरपुर रेलवे हाल्ट पर पहुंची। ट्रेन के आने से पूर्व इलेक्ट्रिक कांटे से लाइन बदलनी थी, स्टेशन मास्टर ने जब लाइन बदलने के लिए कांटे का बटन दबाया, तो कांटा नहीं बदला। उन्होंने दोबारा कांटा बदलने का प्रयास किया, लेकिन कांटा नहीं बदला। कांटे में कमी आने का संकेत देने वाली रेड लाइट जलने लगी। इससे रेलवे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी मेकेनिकों के साथ दौड़कर कांटे को चेक करने के लिए पहुंचे। कांटे में मेकेनिकों को पत्थर भरे मिले। उन्होंने कांटे से पत्थरों को निकाला। समय रते पता लगने पर हादसा टल गया।
रेलवे स्टेशन मास्टर किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने लाइन बदलने वाले कांटे में पत्थर डाल दिए थे। इस कारण कांटा चेंज नही हो सका। समय रहते कांटे से पत्थरों को निकलवाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें