असामाजिक तत्वों ने बाइक में आग लगाई
चांदीनगर (बागपत)। रटौल निवासी साबिर पुत्र अख्तर ने बताया उसने अपनी बाइक घर के पास रटौल गांव के लोनी- ढ़िकौली मार्ग पर स्थित इस्लामी मदरसे में खड़ी की । शुक्रवार की रात में असामाजिक तत्वों ने उसकी बाइक में आग लगा दी। कुछ आवाज होने पर मदरसे में सो रहे मौलाना जमील ने बाहर जाकर देखा तो बाइक में आग लगी हुई । उन्होंने साबिर को बाइक में आग लगने की सूचना दी। साबिर ने आग को बुझाने की कोशिश की, मगर तब तक बाइक जल चुकी थी। पीड़ित ने रटौल चौकी में शिकायत की।