फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में अंशु और अभिनव रहे प्रथम

विज्ञापन
बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। स्कूल में हुई बालिका वर्ग की 200 मीटर रिले दौड़ में अंशु और 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अभिनव प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में फॉल्गन हाउस ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर की रिले दौड़ में अंशु पहले स्थान, आयुषी दूसरे स्थान और तान्या तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग की रिले दौड़ में आराध्या पहले स्थान, दिव्या दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रही।
सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में क्रिस्टल हाउस का अभिनव पहले स्थान, फॉल्गन हाउस का शिवा दूसरे स्थान और ईगल हाउस का विवेक तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशा पहले, वंशिका दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षकों की दौड़ प्रतियोगिता में आबिद मलिक पहले, मौहम्मद मेहराज दूसरे व विवेक त्यागी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर फॉल्गन हाउस ने कॉक ट्राफी पर कब्जा जमाया। क्रिस्टल हाउस दूसरे, हॉक हाउस तीसरे और ईगल हाउस चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रीति आर्य, कुलदीप शर्मा निर्णायक रहे। मौके पर स्कूल के प्रबंधक अक्षय चौधरी, प्रधानाचार्या मेघना दहिया, क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष शुभम चौधरी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें