फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जमाती कोरोना संक्रमण से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा स्थित कोरोना 19 अस्पताल से एक और मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। शनिवार की रात में उसे भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल में अब बड़ौत के एक ही परिवार के पांच मरीज रह गए है। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर ने बताया कि शनिवार की सुबह कोरोना संक्रमण से मुक्त पाए जाने पर बड़ौत के बैंक कर्मचारी को डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद अस्पताल में छह कोरोना मरीज शेष बच गए थे। इनमें से देर रात एक और मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इसके बाद उसे रात में ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। कोरोना मुक्त हुआ यह रोगी जमाती है। अब अस्पताल में कोरोना के पांच मरीज रह गए हैं। यह सभी बड़ौत के लैब टेक्नीशियन के परिवार के सदस्य हैं। इनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें