फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपेश त्यागी हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव के किसान तपेश त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

31 अगस्त की देर शाम बड़ागांव का रहने वाला किसान अर्जुन त्यागी अपने साथी तपेश त्यागी के साथ खेत में नलकूप पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही रितिक ने अपने साथियों के साथ पहुंचा और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। तपेश की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अर्जुन पीठ में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने तभी चार आरोपियों रितिक त्यागी, विशाल त्यागी, डब्बल त्यागी और नरेंद्र गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार रात पुलिस ने एक और आरोपी खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर लाइनपार के रहने वाले दीपक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दीपक से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर शनिवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें