बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट पुराना कस्बे के मार्ग पर छह पशु मृत पड़े मिले। हिंदू संगठन व भाजपाइयों ने पशुओं को फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुराना कस्बे में अवैध रूप से पशु पैठ चल रही है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगहों से पशु व्यापारी पशु बेचने आते है भीषण गर्मी के कारण अधिकतर पशुओं की मौत हो जाती है। शुक्रवार को छह पशुओं की मौत हो गई। पशु व्यापारियों ने मृत पशुओं को उनके घरों के सामने फेंक दिया। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत पशुओं को गड्ढे में दबवाया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि मृत पशु किसने फेंके है इसकी जांच कराई जा रही है। हंगामा करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष जयकुमार, सुनील मुखिया, शेखर चौहान, मनोज चौहान सुनील चौहान और मौजूद रहे।