फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्राटा दौड़ में अनिकेत व राधिका प्रथम

Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में स्कूल के बच्चों ने दौड़ व कबड्डी में दम दिखाया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ चेयरमैन यतेश चौधरी व प्रधान उपेंद्र धामा ने फीता काटकर किया। खेल स्पर्धा की 100 मीटर बालक दौड़ में अनिकेत सिरसलगढ़ प्रथम, अदनाम पिचोकरा द्वतीय, बालिका में राधिका बिनौली प्रथम, दिया गढ़ी दुल्ला द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बालक में रहमान जिवाना प्रथम, सोइन बिनौली द्वतीय, बालिका में तनु गढ़ीदुल्ला प्रथम, दिया गढ़ीदुल्ला द्वितीय, 400 मीटर दौड़ बालक में बिलाल बिनौली प्रथम, अनिकेत सिरसलगढ़ द्वितीय, बालिका में वंशिका रंछाड़ प्रथम, माही रंछाड द्वितीय रहे।
कबड्डी के बालक वर्ग में यूपीएस सिरसलगढ़ की टीम प्रथम और यूपीएस बिनौली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो बालिका वर्ग में बिनौली नंबर एक की टीम प्रथम, सिरसलगढ़ की टीम द्वितीय, बालक वर्ग में यूपीएस बिनौली की टीम प्रथम, यूपीएस गढ़ीदुल्ला की टीम द्वितीय, लंबीकूद बालक में अंकुर बिनौली प्रथम, फरहान बिनौली द्वितीय, ऊंची कूद में आयन बिनौली प्रथम, आसिद बिनौली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को बीडीओ बिनौली राजीव कुमार, एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। खेल स्पर्धा में कमल कुमार, वरुण कुमार, शशि भूषण, हरिमोहन शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें