फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज डीएम ने बैठक बीच में बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक को बीच में स्थगित करा दिया। डीएम ने अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अरविंद मलिक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। जहां पिछली बैठक में 22 बिंदुओं पर दिये गये निर्देश की समीक्षा में अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो गई। जिनका अनुपालन नहीं होने पर डीएम नाराज हो गये और अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि पहली बैठक का अनुपालन होने पर ही अगली बैठक की जाएगी और उन्होंने बैठक को बीच में स्थगित करा दिया। डीएम ने चिकित्सकों को व्यवहार मधुर रखने और सभी मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. महावीर सिंह, सीएमएस डा. सुमन चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें