फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौचपुरा में पशु चोरी की घटनाएं बढने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिलौचपुरा गांव में लगातार पशु चोर की घटनाएं होने से पशुपालक परेशान हो गए हैं। सोमवारी सुबह भैंस चोरी होने पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस भैंस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिलौचपुरा गांव निवासी नौशाद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे उसकी भैंस चोरी कर ली गई। पता चलने के बाद नौशाद ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बिलौचपुरा गांव निवासी नाजिम ने बताया कि एक महीने पहले नौशाद के दो पशु चोरी कर लिए गए थे, जबकि छह महीने पहले शहजाद की चार भैंस चोरी कर ली गई। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी अभी तक भैंस चोरी करने वाले नहीं पकड़े गए और न ही भैंस बरामद की गई। इसके अलावा रात में घरों से सामान चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने गांव में पुलिस गश्त बढ़वाने और भैंस चोरी करने वालों को पकड़वाने की मांग की। उधर एसएसआई का कहना है कि भैंस चोरी के मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें