फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदपुर के शूटरों ने सहारनपुर में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। सहारनपुर की ओलंपियन शूटिंग एकेडमी में हुई प्रथम चौधरी देवी सिंह मेमोरियल चैंपियनशिप में अंगदपुर जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब के शूटरों ने कई पदक जीते है। कोच बिट्टू खान ने बताया 23 से 26 फरवरी की चली इस चैंपियनशिप में साहिल ने दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता है। दस मीटर एयर पिस्टल लिटिल चैंप्स स्टैंडिंग पोजीशन में शौर्य सोलंकी ने रजत पदक, अरनव शर्मा ने कांस्य पदक, दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 12 वर्ष बिगनर्स में अनिकेत तोमर ने कांस्य पदक जीता है। रविवार को क्लब पर विजेता शूटरों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हसन मलिक, अमित श्योरान, शौकीन खान, सागर, निशांत, मुकुल, प्रभात आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें