फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में अब दो-दो तालाब बनेंगे अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों के दो-दो तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके लिए शासन के मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द तालाबों की सूची तैयार कर कार्य करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के अवसर पर पहले ग्राम पंचायत के एक-एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। अब तालाबों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए हर ग्राम पंचायत में दो-दो तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार दो-दो तालाबों को चिह्नित कर अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें