स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर स्टेडियम से निकली साइकिल रैली लोहा बाजार से निकलती
- फोटो : SAHARANPUR
आजादी का अमृत महोत्सव : बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
बागपत। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र व माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट से नगर के राष्ट्र वंदना चौक तक साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का कलक्ट्रेट में लाइव प्रसारण किया गया और 75 तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। रैली का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने किया। रैली में नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज, श्री जैन इंटर कॉलेज और सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों के अलावा नेहरू युवा केंद्र व खेल विभाग ने प्रतिभाग किया। रैली में साइकिलों को गेंदे के फूल व तिरंगे से सजाया गया। इस मौके पर विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह व डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, डीडीओ हुबलाल, प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार मौजूद रहे।