फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में नामांकन रद्द कराने का आरोप

विज्ञापन
बागपत डीआईओएस से शिकायत करने जाते अहमदनगर नंगला बड़ी के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अहमदनगर नंगला बढ़ी के ग्रामीणों ने कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में प्रत्याशी का नामांकन रद्द कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम खेकड़ा और जिला विद्यालय निरीक्षक से कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गांव के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव होना है। आरोप है कि चुनाव में लगे अधिकारियों ने दूसरे प्रत्याशी से मिलकर प्रबंध पर शिवम पुत्र मुकेश का नामांकन रद्द कर दिया है। उन्होंने एसडीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक से कॉलेज में चल रही प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया की जांच कराकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। इस मौके पर जनेशर, चिंताराम, गुलाब सिंह, बबलु, विपिन, संजीव, दिनेश, बलेशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें