बागपत। कोर्ट रोड निवासी अधिवक्ता ने कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। जिसमें डीएम के आदेश पर तहसील की टीम ने पैमाइश की।
वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह सोमवार को अधिवक्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कुछ लोगों पर पक्का घाट के निकट स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। जिसमें तहसील के कर्मियों पर भी मिलीभगत करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर डीएम ने तहसीलदार को पैमाइश करने के निर्देश जारी किए। जिसमें तहसीलदार प्रसुन्न कश्यप ने टीम के साथ पहुंचकर पैमाइश कराई। जहां कुछ किसानों के साथ पैमाइश को लेकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शांत हो गए। तहसीलदार का कहना है कि पैमाइश की रिपोर्ट जल्द डीएम को सौंप दी जाएगी। संवाद