फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिपं अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप, विरोध में उतरे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लकर घमासान शुरू हो गया है। सदस्यों ने अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों से कमीशन लेने के कारण कार्य सही नहीं हो रहे है। जिनकी जांच होने के कारण कार्य अटक रहे हैं और इसमें सदस्यों की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में जहां पहले विकास कार्य नहीं कराए जा रहे थे और एक साल तक सदस्य विकास कार्य शुरू कराने के लिए परेशान थे। वहीं अब विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, तो उनको गुणवत्ता पूर्ण नहीं कराने पर वह जांच के चक्कर में रोके जा रहे हैं। जहां तीन दिन पहले ही बावली गांव में नाला गिरने पर कार्य प्रभावित हुआ है।
वहीं अब सड़कों में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और ठेकेदार खुलेआम सदस्यों से जिला पंचायत में 30 प्रतिशत कमीशन लिए जाने की बात कह रहे है। इस पर ही सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रमेंद्र तोमर ने आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और वह इसकी शिकायत करेंगे। क्योंकि विकास कार्य सही नहीं होने पर लोग उन पर अंगुली उठाने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में वह भ्रष्टाचार के बारे में पहले ही अवगत करा चुके है और अब इस मामले में उच्च अधिकारियों तक शिकायत होगी। क्योंकि जितने भी विकास कार्य हो रहे है, उन सभी में भ्रष्टाचार होने के कारण अड़चन आ रही है। इनके अलावा कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत करने की बात कही है।
कोट...
जिला पंचायत में विकास कार्यों के जितने प्रस्ताव आते है, उन सभी कार्यों को कराया जा रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह से गलत है और कोई ठेकेदार सही सामग्री नहीं लगा रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - ममता जयकिशोर, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें