फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठगी की शिकायत करने पहुंची महिलाओं को कोतवाली से खदेड़ने का आरोप

Fri, 21 Jun 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लोन के नाम पर हुई लाखों की ठगी की शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिलाओं को कोतवाली से खदेड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं ने आक्रोशित होकर कोतवाली गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसपी से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टटीरी निवासी एक महिला ने बड़ौत की गुराना रोड निवासी समेत अन्य कई गांवों की लगभग 50 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर तीन से चार लाख की ठगी कर ली। पहले तो आरोपी महिला उन्हेंं लिए गए रुपयों को वापस देने की बात कहती रही, लेकिन बाद में नंबर बंद कर लिया। इसको लेकर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची, कुछ महिलाएं कोतवाली में चली गई, तो कुछ महिलाएं बाहर रह गई। आरोप है कि शिकायत करने गई महिलाओं को कोतवाली से खदेड़ दिया गया और तहरीर भी नहीं ली।
महिलाओं ने कोतवाली से बाहर आकर अन्य महिलाओं को जानकारी दी, तो आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया, जबकि कुछ महिलाएं सीओ कार्यालय पर शिकायत करने पहुंच गई। महिलाओं का आरोप था कि एक तो उनके साथ ठगी हो गई, ऊपर से पुलिस भी उनकी शिकायत को अनसुना कर रही है। आरोप लगाया कि टटीरी निवासी उक्त महिला पहले भी बहुत सी महिलाओं के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर चुकी है। उन्होंने एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। मांग व प्रदर्शन करने वालों में शबाना, फातमा, रूकैया, नरगिस आदि शामिल रहे। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि ठगी बर्दास्त नहीं होगी, मामला संज्ञान में आया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें