बड़ौत में मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदते लोग।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। दीपावली पर मिष्ठान तो रक्षाबंधन पर घेवर का अपने आप में अलग महत्व है। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही घेवर खिलाकर मुंह मीठा कराती हैं। जिसको लेकर घेवर की डिमांड रक्षाबंधन पर अधिक रहती है। लेकिन इस बार शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के साथ ही लॉकडाउन बढ़ने की उम्मीद को लेकर मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा अधिक मात्रा में त्योहार के लिए घेवर तैयार नहीं कराया था। केवल उतना ही माल तैयार कराया गया था। जिससे ग्राहक न लौट सकें। रविवार को मिष्ठान और राखियों की दुकानों को खुलने के साथ ही लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह और बढ़ गया। मिष्ठान विक्रेताओं ने त्योहार के लिए घेवर तैयार कराना शुुरु कर दिया। लेकिन डिमांड के अनुसार घेवर तैयार नहीं हो सका। जिसको लेकर त्योहार पर नगर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं के यहां घेवर सुबह दस बजे से पहले ही खत्म हो गया। मिष्ठान विक्रेता ग्राहकों को लौटाने लगे। इस बीच प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं के यहां से घेवर लेने के लिए लोगों को धक्का मुक्की तक करनी पड़ी। स्थित बिगड़ती देख दुकानदारों ने शटर डाल दिए।