बिनौली (बागपत)। अलीगढ़ के अकराबाद से गत एक माह पूर्व प्रेमी के साथ बच्चे को लेकर चली र्गई विवाहिता को अलीगढ़ पुलिस ने बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बरामद किया। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव का युवक अलीगढ़ में कार्य करने गया था, वहां उसका वहां एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग हो गया। विवाहिता अपने चार वर्षीय बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। युवक उसे बिनौली थाना क्षेत्र के एक में अपने घर में रख रहा था। उधर विवाहिता के पति ने 14 नवंबर को अलीगढ़ के अकराबाद थाने में अपनी पत्नी को अज्ञात युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलीगढ़ पुलिस दोनों को तलाश रही थी। कि पुलिस को उनकी लोकेशन बिनौली थाने के एक गांव में मिली, अलीगढ़ पुलिस ने बिनौली के एक गांव से बच्चे सहित विवाहिता को बरामद किया।