फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता ने बंगाल में रजत व पिलौना में स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षिता ने बंगाल में रजत व पिलौना में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

बिनौली। दादी चंद्रो फाउंडेशन जौहड़ी की शूटर अक्षिता तोमर ने बंगाल की ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैंपियनशिप में रजत व पिलौना में हुई राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

शूटर दादी चंद्रो शूटिंग रेंज के कोच वाजिद खान ने बताया कि रेंज की शूटर अक्षिता तोमर ने बंगाल के आसनसोल में संपन्न हुई ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर वोमेन स्पर्धा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। मेरठ के पिलौना में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में अक्षिता ने दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 17 वर्ष वोमेन स्पर्धा में 400 में से 384 का स्कोर प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। बृहस्पतिवार को रेंज पर महासचिव सुमित राठी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू, विनोद तोमर ने पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें