बागपत। जिला जेल में एड्स की दस्तक हो गई है और वहां छह बंदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इनमें अलावा जेल में हेपेटाइटस बी और सी के मरीज भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला जेल में शिविर लगाकर जांच कराई गई थी, जिसमें एचआईवी और हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदियों का इलाज शुरू करा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के निए छह से नौ दिसंबर तक जिला जेल में शिविर लगाया गया था। जिनके सैंपल लेकर जांच कराई गई तो जेल में छह बंदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 16 बंदी हेेपेटाइटस बी और छह बंदी हेपेटाइटस सी से पीड़ित मिले। एक बंदी में टीबी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेल में संक्रमित मिले बंदियों का इलाज शुरू करा दिया गया है। जिले जेल में तैनात चिकित्सीय स्टॉफ की मांग के आधार पर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सकों को जेल में मिले बंदियों की निगरानी करने और पूरा उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्जन-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बंदियों की जांच कराई गई थी। शिविर में छह बंदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। इसके अलावा हेपेटाइटस बी के 16 और सी के छह मरीज मिले है। उनका इलाज शुरू करा दिया है। डॉ यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ