बागपत। कृषि उपनिदेशक ने बृहस्पतिवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। वहीं, फर्टिलाइजर के नमूने लिये। उन्होंने आठ दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने कार्रवाई की जाएगी। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 26 दुकानों पर छापा मारकर स्टॉक की जानकारी ली। खरीद व ब्रिकी रसीद की जांच की गई। छापे के दौरान मलकपुर, छपरौली, लूंब, तुगाना में आठ फर्टिलाइजर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में खाद की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।