फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सभासदों और ईओ के बीच खेकड़ा कोतवाली में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18
विज्ञापन

रटौल। नगर पंचायत में चल रहा सभासदों का धरना मंगलवार को नौवें दिन समाप्त हो गया। इसमें खेकड़ा कोतवाली में सभासदों और ईओ के बीच समझौता हुआ।
रटौल नगर पंचायत परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का धरना मंगलवार को नौंवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने विकास कार्यों को लेकर ईओ पर आरोप लगाए थे। इसके चलते मंगलवार को खेकड़ा कोतवाली में ईओ विरज कुमार त्रिपाठी और सभासदों की वार्ता कराई गई। इसमें चेयरमैन जुनैद फरीदी भी शामिल हुए। वहां पर घंटों चली वार्ता में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस मौके पर सभासद निजारत चौधरी, आमिर, महबूब, फहीम, खालिद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें