अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा आज
खेकड़ा। शहर में मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन युवा सेवा समिति खेकड़ा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गांधी गंज मंडी से शुरू होकर जैन कालेज रोड, बड़ा बाजार और छोटा बाजार से होते हुए पांडव चौक पर जाकर समापन होगी। यह जानकारी महाराजा अग्रसेन युवा सेवा समिति ने दी।