फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के कपाट, शाम साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई पूजा अर्चना

विज्ञापन
अद्भूत नजारा: बागपत में सूर्य ग्रहण के दौरान लिया गया दृश्य - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सूर्यग्रहण के कारण मंगलवार सुबह चार बजे सूतक लगने पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को सूर्यग्रहण पूर्ण होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान का पूजन किया।
विज्ञापन

शाम चार बजकर 29 मिनट से सूर्यग्रहण शुरू होकर शाम छह बजकर 26 मिनट तक रहा। इसके चलते मंगलवार सुबह चार बजकर 29 मिनट पर सूतक लगने से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को सूर्यग्रहण समाप्त होने पर छह बजकर 26 मिनट के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और पूजा-अर्चना शुरू हुई। नगर के जानकीदास मंदिर के पुजारी सुबोध शास्त्री ने बताया कि शाम को पांच बजकर 42 मिनट पर सूर्यास्त हुआ था। सूर्यास्त के बाद ग्रहण का महत्व नहीं रह जाता है फिर शाम को छह बजकर 26 मिनट के बाद स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कराई गई। लोगों ने मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें