फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिन भर उमस के बाद शाम को बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिन भर उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। शाम को मौसम में बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

यहां उमस बढ़ने के कारण दिन भर गर्मी में लोग बेहाल रहे। उमस के कारण दिन भर लोग पसीना बहता रहा। शाम को मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश तेज होनेे के कारण नगर के मुख्य मार्गों और गलियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि जिले में अभी अगले दो तीन बारिश की संभावना है।
15.5 मिमी बारिश से सड़कों पर जलभराव

खेकड़ा। रविवार शाम को 15.5 मिमी बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से खेकड़ा में रेलवे रोड, पाठशाला रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से गन्ना और धान की फसल को फायदा होगा, जबकि सब्जी की फसल को नुकसान है। मौसम वैज्ञानिक डा.अंकिता नेगी ने बताया कि रविवार की शाम 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें