फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर प्रेमिका पर ताना तमंचा, घिरने पर प्रेमी ने अपना गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां पर तमंचा तानकर ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली नहीं चली। वहां लोगों से घिरने पर चाकू निकालकर प्रेमिका और खुद को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रेमिका पर चाकू से वार कर अपना गला रेत लिया। घायल प्रेमी का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव के युवक का सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह वह बेटी के साथ मंदिर से वापस घर आई तो युवक उनके घर में घुस गया। उसने तमंचा निकालकर हम दोनों पर तान दिया लेकिन गोली नहीं चलने से गुस्साए युवक ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसकी बेटी की एक उंगली भी काट गई। उनके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे घेर लिया। खुद के घिरने पर युवक ने उसकी बेटी व खुद को जान से मारने की धमकी दी और फिर अपने गले पर चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को पिलाना सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया गया है। जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायतों में भी नहीं निकला समाधान
बताया गया कि दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसका पता चलने पर परिवार वालों ने दोनों को अलग कर दिया। लेकिन दोनों नहीं माने। प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी। प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें