फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिवार न्यायालय शिफ्ट करने पर अधिवक्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने परिवार न्यायालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर रोष जताया। जिसको लेकर मंगलवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और परिवार न्यायालय दूसरी जगह शिफ्ट करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनपद न्यायाधीश को ज्ञापन देकर परिवार न्यायालय को दूसरी जगह शिफ्ट न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार न्यायालय दूसरी जगह शिफ्ट होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने न्यायालय परिसर में खाली जमीन पर परिवार न्यायालय के भवन का निर्माण कराने की मांग की। मांग करने वालों में अध्यक्ष संजय तोमर, इफ्तखार हसन, सचिन शर्मा, नरेंद्र कश्यप समेत अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

कहीं से टूटा तो कहीं से झुका मिला 19 लाख से बना नाला
बागपत। निरपुड़ा गांव में कुछ समय पहले 19 लाख रुपये से बना नाला निर्माण में गड़बड़ी की पोल अधिकारियों की जांच में खुल गई। जांच अधिकारी एनआरएलएम के उपायुक्त बीबी सिंह ने जांच की तो नाला कहीं से झुका हुआ तो कहीं से टूटा मिला। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि पानी निकासी के लिए बनाये गये नाले से पानी की निकासी नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें