अधिवक्ता से अभद्रता करने का लगाया आरोप, निलंबन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोतवाली के एक उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग को लेकर बुधवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।
अधिवक्ताओं ने बताया एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता मुकेश यादव के साथ कोतवाली के एक उपनिरीक्षक ने अभद्रता कर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। निलंबन की मांग करते हुए कलमबंद हड़ताल शुरू की। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय संघर्ष समिति, जिला बार एसोसिएशन आदि से इसमें सहयोग मांगा है। खेकड़ा न्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार ने बताया कि उप निरीक्षक के निलंबन की मांग को लेकर बुधवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक का निलंबन होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान नवीन त्यागी, हरिओम शर्मा, भूपेंद्र धामा, विशाल धामा, सरदार सिंह यादव, संजय धामा, आशुतोष शर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।