बागपत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से अभद्रता के आरोप के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। जहां उन्होंने ज्ञापन देकर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बताया कि 19 अगस्त तक तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। मंगलवार को उन्होंने राजस्व चेयरमैन को पत्र भेजकर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बली का कहना है कि 19 अगस्त तक कार्रवाई नहीं होने पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उधर, धरने पर पहुंचे सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। धरना देने वालों में दिनेश शर्मा, सतीश त्यागी, गौरव दहिया, प्रदीप कुमार, दयाचंद, सुरेंद्र, अचिन गर्ग मौजूद रहे। संवाद