बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को भी रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि मलकपुर शुगर मिल पर पिछले सत्र के 15 करोड़ और वर्तमान सत्र के 452 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस संबंध में प्रशासन शिकायतों के बाजवूद ढिलाई बरत रहा है। उधर, बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान हैं। उनके घर का खर्च तक नहीं चल पा रहा है। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है, बेटियों की शादी तक नहीं हो रही। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर जयवीर सिंह राणा, अमित वशिष्ट, वीरेन्द्र वर्मा, सत्यपाल पंवार, रामकुमार, ओमपाल मान शामिल रहे।