फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी, लेखपाल व सचिव पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी को सिलाना में 43 किसानों की ईकेवाईसी न होने के साथ ही खतौनी में मृतकों के परिजनों के नाम नहीं मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संतृप्तिकरण अभियान में अफसरों की लापरवाही उजागर होने पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई। जिसमें जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की और लेखपाल और सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत सिलाना का निरीक्षण किया। जहां जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईकेवाईसी कार्य और ओपन सोर्स पंजीकरण कार्य की स्थिति देखी। निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद के पास ईकेवाईसी की सूची नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विरासत के आधार पर खतौनी में नाम दर्ज करने के प्रकरण देखे। जिसमें कांति देवी की मृत्यु होने के एक साल बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर लेखपाल विनीता और ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार को फटकार लगाई और कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम सुभाष कुमार, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें