फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान में मिलावटी रसगुल्ला नष्ट कराया, नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय में मिठाई की दुकान पर हानिकारक रंग का प्रयोग कर बंगाली रसगुल्ला तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने पांच किलो रसगुल्ले नष्ट कराकर नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र ने बताया कि मंगलवार को बागपत के गायत्रीपुरम में सूरजमल और कस्बा अमीनगर सराय में संदीप जैन की दुकान पर छापा मारा। टीम ने गायत्रीपुरम से बेसन का नमूना जांच के लिए भेजा है। टीम को अमीनगर सराय में मिठाई की दुकान पर हानिकारक रंग मिलाकर बंगाली रसगुल्ले का निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पांच किलो रसगुल्ले नष्ट कराकर एक नमूना जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट अमानक आने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में रमेश चंद, महिपाल सिंह, नेहा चौधरी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें