फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने बनाए मनमोहक पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक में शनिवार को नारी चौपाल का आयोजन हुआ। मीना मंच एवं पावर एंजेल की ओर से स्टाल लगाया गया, जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति, मीना मंच, जीवन कौशल विषय पर किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया गया। महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर निर्मित पोस्टर और आर्ट क्राफ्ट सामग्री का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित बालिकाओं तनु, वनिका, साक्षी, खुशी, विशाखा, वैष्णवी, मनीषा, लाइबा, अलीशा, आरती, आफिया, वंशिका, बुशरा, राधिका, फलक को पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं की माताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहेली, खिलौना, राजकुमारी, मेरा हीरो फिल्में भी दिखाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, विनय कुमार, रेनू पंवार, मीनू ढाका, ममता, रचना, संगीता, दिव्या ,रिचा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें