फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी

विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर बागपत पुलिस लाइन में बैठक लेते आईजी नचिकेता झा।
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र सहायक व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को परीक्षा को लेकर आईजी नचिकेता झा और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17 और 18 फरवरी को 54528 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को आईजी नचिकेता झा और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन में केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और केंद्र पर इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लेकर जाने के निर्देश दिए। परीक्षा से पूर्व अभ्यार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश देने और उनकी बायोमैट्रिक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अफसरों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था देखी

जिले में होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। बृहस्पतिवार शाम एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने परीक्षा केंद्र बनाए गए महाराजा अग्रसेन कॉलेज, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, यमुना इंटर काॅलेज में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस दौरान एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ और कोतवाली प्रभारी को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए और केंद्रों के आसपास शासन से जारी गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें