फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, 67 शिकायतों में से 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में समाधान दिवस पर फरयादियों की समस्याएं सुनती अपर आयुक्त, डीएम, एसडीएम व सीओ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत/खेकड़ा। अपर आयुक्त ने बड़ौत तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान 67 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ौत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायत कर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पूर्व में आई कुछ भूमि विवाद की शिकायतें जिनका निस्तारण नहीं हो पाया है।
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द से निपटारा करा दिया जाए। समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने की भी निर्देश दिए। उधर, खेकड़ा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आई 36 में से राजस्व विभाग की चार शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 22, पुलिस विभाग की चार, नगरपालिका की दो, विद्युत निगम की दो, पीडब्ल्यूड़ी की दो, सर्वे विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की एक, शिक्षा विभाग की दो शिकायतों समेत कुल 36 शिकायतें आईं। शेष 32 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिया। इस दौरान तहसीलदार आलोक प्रताप, सीओ विजय चौधरी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें