फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर निवासी एक छात्र कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने पिछले वर्ष ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान से कोर्स पूरा किया है। दो दिन पूर्व आईटीआई कॉलेज के एक शिक्षक ने उसके पास फोन किया। कहा कि बड़ौत क्षेत्र की छात्रा को खेकड़ा में किराए पर कमरा दिलवा दो। उसने शिक्षक के कहने पर छात्रा को कमरा दिलवा दिया। सोमवार सुबह छात्रा के परिजन उसके घर पर पहुंचे। उस पर छात्रा को बहला फुसलाकर खेकड़ा में लाकर रखने का आरोप लगा जान से मारने की धमकी देने लगे। वे उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्र ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें