बड़ौत (बागपत)। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को सूप गांव निवासी दीपक पुत्र बाबू व उसके भतीजे अमित पुत्र जगमेहर से बावली अंडरपास के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने अमित को गोली मार दी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चाचा-भतीजे से लूट करने वाले बदमाश तैय्यब पुत्र रिजवान निवासी बोगाना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को बावली चुंगी से दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने कई मामलों में काफी समय से वांछित चल रहे वांछित धर्मेंद्र पुत्र उदयवीर निवासी बावली रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया है।