फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए दर-दर भटक रही तीन तलाक पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। असारा गांव की महिला ने पति द्वारा दिए गए तीन तलाक के मामले में पुलिस पर 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई न करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में असारा निवासी शबनम ने बताया कि उसके तीन लड़के व तीन लड़कियां है। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हुए तीन तलाक देने की धमकी देता था। चार अगस्त को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप लगाया कि डायल 112, 1076 व रमाला थाना में लिखित में शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस उल्टा उसके बच्चों को बिना वजह परेशान कर रही है। उसने एसपी को शिकायती पत्र न्याय की गुहार लगाई। उधर, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र उन्हें मिला है। जांच के लिए रमाला पुलिस को निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच कर महिला को इंसाफ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें