फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खानपान सही नहीं मिलने और रुपये लेकर मिलाई कराने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहारनपुर के बालिका गृह के प्रबंधक समेत कई कर्मियों पर उत्पीड़न करने के आरोप की जांच करने गई बागपत के चार अधिकारियों की टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है। जिसमें बालिकाओं ने खानपान सही नहीं मिलने और रुपये लेकर ससुराल वालों से मिलाई कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहारनपुर के बालिका गृह का निरीक्षण करने गए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, सदस्य अतुल जैन, संरक्षण अधिकारी दीपांजली और काउंसलर निशी ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट तैयार की। जिसमें उन्होंने बताया कि बालिका गृह में रखी गई दो किशोरियों ने मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों से इंकार किया और खानपान सही नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी ससुराल वाले आते हैं तो प्रबंधक रुपये लेकर मिलाई कराते हैं। इसके अलावा एक किशोरी ने अच्छे स्कूल में पढ़ने और माता पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि बालिका गृह की व्यवस्था ठीक मिली और पूरे प्रकरण की जांच पूरी होने तक बालिका गृह संचालित रखा जाए। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा का कहना है कि निरीक्षण की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। निदेशालय के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें