खेकड़ा। नगर निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर अपने पुत्र के साथ गाड़ी में बैठाने से इनकार करने पर गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी महिला सलमा रविवार सुबह अपने पुत्र अरमान के साथ कोतवाली पहुंची। वहां उसने आरोप लगाया कि उसका पुत्र सुबह कार लेकर ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवती ने उसकी कार रुकवा ली तथ बैठने लगी। कार में बैठाने से इनकार करने पर युवती गुस्सा हो गई तथा शोर मचाकर अपने भाई को बुला लिया। इसके बाद युवती ने उस पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर युवती के भाई ने उसके पुत्र की लात-घूसे व लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से पुत्र की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद