फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी लाइसेंस बनाकर नौकरी लगवाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने और फर्जी लाइसेंस बनवाने के मामले में ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी के एचआर प्रबंधक कुलदीप कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि संभल जनपद के बुदहेती गांव का रहने वाला ओमकार लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। जिसके लिए कई लोगों के फर्जी लाइसेंस भी बनवाए हैं। जिसे पकड़कर चेकिंग की गई तो उसके पास से पांच लाइसेंस बरामद किए गए। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें