बड़ौत। नगर में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों के परिजनों ने सोमवार की रात कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया कि कुछ दिन पूर्व नगर निवासी भीम निवासी जयंत बिहार के मकान मेें चोरी की घटना हो गई थी। इसमें पुलिस ने शक के आधार दो लोगों को पकड़ा है, जोकि गलत है। दोनों लोग मजदूर है और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते है। उन्होंने चोरी की घटना की निष्पक्षता से जांच कर न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शन करने वालों में गौरव, राजीव, अंकित, पवन, अमरेश, रेखा, बिमलेश, संगीता, सुमन, राज दुलारी, ममतेश शामिल रहे। उधर, इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। किसी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा। यदि जांच में दोषी नहीं मिले तो छोड़ दिया जाएगा।