फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रोयल रेस्टोरेंट पर फायर कर 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जिसके खिलाफ तीन दिन पहले न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मामले में रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दो आरोपी अलग-अलग जेल में बंद है जबकि प्रदीप निवासी टोड़ा घुड़ा, झुंझुनू, राजस्थान फरार चल रहा था। जो कुर्की नोटिस चस्पा होने के बाद भी न्यायालय में पेश नहीं हुआ था। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी प्रदीप ने मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें