बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के साथ कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि बावली रोड निवासी सुनील कुमार मंच में ही सक्रिय कार्यकर्ता है। सुनील प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बना रहा है। उसकी पहली किस्त मिल चुकी है, जिससे वह निर्माण कर रहा है। आरोप लगाया कि नगर का ही रहने वाला दूसरे वर्ग का युवक उसके पास पहुंचा और बताया कि वह डूडा विभाग में अधिकारी है। वह गलत तरीके से मकान बना रहा है। इसके लिए उसे पचास हजार रुपये देने होंगे। सुनील ने दबाव में आकर उसे पचास हजार रुपये दे दिए। बाद में उसे जानकारी हुई की उसे साथ ठगी की गई। उसने व्यक्ति से अपने 50 हजार रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सुनील ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, नितिन जैन, हिमांशु, आकाश शामिल रहे। कोेतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।