खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कृष्ण कुमार ने रविवार को थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि वह सुबह में परिजनों के साथ मकान में बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज कर उसके एवं परिजनों से मारपीट कर घरेलू सामान तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। वह उन्हें भुगत लेने की धमकी देकर गया है। इस कारण वह और परिजन दहशत में हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस बाबत सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।