बिनौली। पुलिस ने जिवाना के पब्लिक स्कूल से चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। इनके कब्जे से चोरी किया सामान भी बरामद किया है।
सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिवाना गुलियान में स्थित एमजेएम पब्लिक स्कूल में 25 सितंबर की रात चोर स्कूल की छत का टीन शेड उखाड़कर कर कमरों से तीन मॉनिटर, दो सीपीयू, पांच कीबोर्ड, दो माउस, एक एलसीडी, एक एम्पलीफायर, एक माइक्रोस्कोप, क्रिकेट बल्ला, बेसबॉल व 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। बुधवार को पुलिस ने बिनौली में पीयूष, तुषार, देव, आसिफ निवासी जिवाना गुलियान को पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने सामान को जिवाना स्कूल से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने करवाई करते हुए चोरी करने के आरोपियों को बागपत न्यायालय में पेश किया।