संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। हरियाखेड़ा गांव में एक युवक ने नाले में मिट्टी डालकर पानी रोक दिया, जिससे कई घरों में दूषित पानी भर गया। इस पर प्रधान ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
हरियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक युवक ने अपने घर के पास नाले में मिट्टी डालकर पानी रोक दिया है। आरोप लगाया कि जब उन्होंने नाला खोलने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। उधर, नाले में मिट्टी डालने से ब्रह्म सिंह, भालू, जयसिंह के घरों में दूषित पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि नाले का पानी गली में भरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान शकुंतला ने पुलिस से नाला रोकने के मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।