फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल टैंकर पलटा, बड़ा हादसा होते टला

विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी गैस से भरा कैंटर एक्सप्रेस वे किनारे खाई में पलटा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर एलपीजी गैस से भरा कैंटर अन्य वाहन की साइड लगने से एक्सप्रेस वे किनारे गहरी खाई में पलट गया। गनीमत रही कि गैस रिसाव नहीं हुआ। दीपावली पर बड़ा हादसा होते टल गया। हरदोई जिले के गांव कैठाई निवासी गंगा प्रसाद पुत्र नारद प्रसाद गुजरात स्थित गुप्ता कंपनी का गैस कैप्सूल चलते हैं। चालक गंगा प्रसाद 21 टन गैस लदा कैप्सूल टैंकर लेकर बुधवार को गुजरात से उत्तराखंड के काशीपुर जाने के रवाना हुए। रविवार को वह खेकड़ा के पास पहुंचे। तभी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवी कलां टोल बूथ के समीप पीछे से तेज गति के साथ आ रहे एक ट्रक ने गैस से भरे कैप्सूल में साइड मार दी। साइड लगने से कैप्सूल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इससे चालक गंगा प्रसाद मामूली रूप से चोटिल हुआ। गनीमत रही कि गैस रिसाव नहीं हुआ। इससे दीपावली के त्योहार पर बड़ा हादसा होते टल गया। एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम व टैंकर मालिक की लापरवाही के चलते गैस से भरा कैप्सूल करीब तीस घंटे से अधिक समय तक खाई में पलटा पड़ा रहा। देर शाम समाचार लिखे जाने तक कैप्सूल खाई में ही पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें