संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो - 5
दोघट। गांगनौली गांव के मृतक किसान की पत्नी को कृषक सेवा सहकारी समिति दोघट की ओर से दुर्घटना बीमा के पचास हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
समिति के सचिव धर्मवीर राणा ने बताया कि समिति के सदस्य गांगनौली गांव निवासी किसान तरसपाल की एक साल पहले बुग्गी के नीचे दबकर मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ऋतु को समिति की ओर से दुर्घटना क्लेम के 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। इस मौके पर उपसभापति जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
-