टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने तासिम, निखिल व अजय को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल जगमोहन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं मृतकों परिवारों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।